मुजफ्फरनगर में एक मकान में जा घुसी बस, हादसे में 25 लोग घायल

एक बेलगाम बस सड़क किनारे एक मकान में जा घुसी। जिस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए।

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बेलगाम बस सड़क किनारे एक मकान में जा घुसी। जिस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए।

खबरों के अनुसार दिल्ली-सहरानपुर राजमार्ग पर बस के एक मकान में जा घुसने से 25 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार की है। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बस में हादसे के समय करीब 60 लोग सवार थे।

उन्होंने बताया कि हादसे में बस का चालक भी घायल हो गया। घायलों को अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।

First Published on: November 22, 2021 3:39 PM
Exit mobile version