कार में लगी आग, जिंदा जला व्यक्ति

भाषा भाषा
उत्तर प्रदेश Updated On :

मुजफ्फरनगर। शामली जिले में करनाल-मेरठ राजमार्ग पर सोमवार को एक क्रेन से टकराने के बाद कार में आग लगने से कार चालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के बाद झांझाना कस्बे के पास राजमार्ग पर चालक अपनी कार में फंस गया।

क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब मिनी बस को ले जा रही क्रेन कार से टकरा गई, जिससे उसमें आग लग गई। मृतक चालक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।