डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- ‘अब्दुल कब तक सपा की दरी बिछाने का काम करेगा’


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। इस बीच उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मैं अल्पसंख्यक समाज से अपील करता हूं कि आप अपना नेतृत्व संभालों समाजवादी पार्टी दो टके की पार्टी रह जाएगी। पार्षदी तक नहीं जिता पाएगी। केवल अल्पसंख्यक समाज अपना नेता चुन लें।

एक इंटरव्यू में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अब्दुल कब तक समाजवादी पार्टी की दरी बिछाने का काम करेगा। यह पहली बार देख रहा हूं कि जब हम कोई काम करने के लिए जाते हैं तो साझेदारी बनाते हैं। हम जिसका ज्यादा हिस्सा होता है उसे अगुवाई देने का काम करते हैं।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि 6 प्रतिशत वाले 20 प्रतिशत वालों से दरी बिछवाएंगे? यह कहां का इंसाफ है। उन्होंने आगे कहा कि मैं मुस्लिम-अल्पसंख्यक समाज से कहता हूं कि आप कब तक हुक्का भरने का काम करोगे। कब तक दरी बिछाने का काम करोगे।

आप समाजवादी पार्टी से पूछो उनके अंदर आपको नेतृत्व देने की हिम्मत है। वह केवल आपका वोट लेकर आप पर बुलडोजर चलाने का काम करते हैं। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ-सबका विकास और सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।

एबीपी न्यूज से बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का वही हाल है कि ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’। उन्होंने कहा कि इनका सबका साथ-सबका विकास से कोई मतलब नहीं है। यह केवल धर्म और जाति आधारित पार्टियां हैं इनको जनता से कोई मतलब नहीं है।

बुलडोजर चलवाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार ने कानून व्यवस्था स्थापित की है। मुस्लिम समाज के घरों पर बुलडोजर एक्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने जाति-धर्म के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं की। कोई भी अगर कानून तोड़ेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। हमने छोटा बड़ा नहीं देखा। गरीब-अमीर नहीं देखा। अपना-पराया नहीं देखा है, यदि कानून टूटा है तो कड़ी कार्रवाई की है।



Related