गाजियाबाद में हवाई फायरिंग करने वाले चार गिरफ्तार

भाषा भाषा
उत्तर प्रदेश Updated On :

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में जन्मदिन के जश्न के दौरान हवाई फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को पुलिस ने बताया कि फेसबुक पर पोस्ट किये गए वीडियो में कैला भट्ठा इलाके में एक घर की छत पर चार लोग हवाई फायरिंग करते दिख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कानून के छात्र उवैस ने अपने जन्मदिन का जश्न मनाते समय हवा में गोली चलाई, इसके बाद उसके तीन दोस्तों ने भी हवाई फायरिंग की। उन्होंने उवैस के पिता खालिद कुरैशी की लाइसेंसी पिस्तौल से गोलियां चलाईं। खालिद प्रॉपर्टी डीलर है। पुलिस ने कहा कि उवैस, जैद, हसीब और आरिश को गिरफ्तार कर लाइसेंसी बंदूक और एक अवैध देसी पिस्तौल जब्त की गयी है। उन्होंने कहा कि उनकी कार भी जब्त कर ली गई है। पिस्तौल का लाइसेंस रद्द किया जाएगा।

 

 



Related