लखनऊ। महोबा जिले में सोमवार देर रात मजूदरों को ले जा रहा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक पर सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को पीएचसी पनवाड़ी में भर्ती कराया है। हादसे का कारण ट्रक के पीछे का चक्का फटना बताया जा रहा है।
घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों की मदद कर घायलों को एम्बुलेंस से पीएचसी पनवाड़ी में भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि हादसा पनवाड़ी थाना क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर हाइवे के महुआ मोड़ पर हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक, 25 प्रवासी मजदूर ट्रक से दिल्ली से महोबा आ रहे थे। ट्रक महुआ मोड़ के पास जैसे ही पहुंचा, तभी उसका पिछला पहिया फट गया। इससे ट्रक असंतुलित होकर खाई में पलट गया। प्रवासी मजदूर उसके नीचे दब गए। चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।
मरने वालों में महोबा के ग्राम चक्का निवासी पुष्पा, हीरा और खरेला की संतोषी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम अवधेश कुमार तिवारी, एसपी मणिलाल पाटीदार वहां पहुंच और घायलों का हालचाल लिया। इससे पहले शनिवार को औरेया जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। राजस्थान से आ रहे एक ट्रक की डीसीएम से टक्कर हो गई थी। इस हादसे में करीब 27 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई थी और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। वहीं, सूब के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे के बाद अफसरों से कहा था कि यह सुनिश्चित किया जाए कि लोग पैदल, बाइक, तीन पहिया और ट्रक आदि से यात्रा ना करें।
Related
-
ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर कसा तंज- ‘गजब मसखरे हैं महाराज आप..’
-
राम मंदिर में VIP दर्शन और खजाना संभालने वाले कर्मचारी हटे, शिकायत पर एक्शन
-
जौहर यूनिवर्सिटी और जौहर ट्रस्ट में ED की छापेमारी, आजम खान के 10 ठिकानों पर रेड
-
समाजवादी छात्र सभा का आज लखनऊ में प्रदर्शन! योगी सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर आरोप
-
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
-
लखनऊ में छात्राओं का फिर प्रदर्शन, शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग
-
एसआरएन अस्पताल का नाम अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना
-
मौलाना ने देशभर में UCC लागू करने की मांग करते हुए कहा- ‘मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत’
