लखनऊ। महोबा जिले में सोमवार देर रात मजूदरों को ले जा रहा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक पर सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को पीएचसी पनवाड़ी में भर्ती कराया है। हादसे का कारण ट्रक के पीछे का चक्का फटना बताया जा रहा है।
घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों की मदद कर घायलों को एम्बुलेंस से पीएचसी पनवाड़ी में भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि हादसा पनवाड़ी थाना क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर हाइवे के महुआ मोड़ पर हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक, 25 प्रवासी मजदूर ट्रक से दिल्ली से महोबा आ रहे थे। ट्रक महुआ मोड़ के पास जैसे ही पहुंचा, तभी उसका पिछला पहिया फट गया। इससे ट्रक असंतुलित होकर खाई में पलट गया। प्रवासी मजदूर उसके नीचे दब गए। चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।
मरने वालों में महोबा के ग्राम चक्का निवासी पुष्पा, हीरा और खरेला की संतोषी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम अवधेश कुमार तिवारी, एसपी मणिलाल पाटीदार वहां पहुंच और घायलों का हालचाल लिया। इससे पहले शनिवार को औरेया जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। राजस्थान से आ रहे एक ट्रक की डीसीएम से टक्कर हो गई थी। इस हादसे में करीब 27 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई थी और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। वहीं, सूब के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे के बाद अफसरों से कहा था कि यह सुनिश्चित किया जाए कि लोग पैदल, बाइक, तीन पहिया और ट्रक आदि से यात्रा ना करें।
Related
-
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले के बीच अयोध्या में सीएम योगी का पहला बयान!
-
मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़ लेने के आरोप पर आया बसपा चीफ का बयान
-
मथुरा में चढ़ावे पर विवाद, CBI जांच की मांग करने वाले फलाहारी महाराज पर लगे आरोप
-
यूपी के संतकबीर नगर में युवक की गला रेतकर हत्या, भड़की सांप्रदायिक हिंसा, आरोपी का घर जलाया
-
स्वामी सहजानंद के गांव देवा से राहुल सांकृत्यायन के गांव को निकली किसान-मज़दूर नौजवान चेतना यात्रा
-
यूपी चुनाव से पहले ब्राह्मण वोटरों पर अखिलेश यादव की नजर, 17 जून को बुलाई अहम बैठक
-
स्वामी सहजानंद सरस्वती – राहुल सांकृत्यायन किसान-मजदूर-नौजवान चेतना पदयात्रा
-
मथुरा में बांके बिहारी मंदिर के पास हादसा, छज्जा गिरने से कई श्रद्धालु घायल
