ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर कसा तंज- ‘गजब मसखरे हैं महाराज आप..’

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एनडीए के सीट बंटवारे को लेकर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट को लेकर अब योगी सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी(सुभासपा) चीफ ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसा है।

सपा चीफ अखिलेश यादव के पोस्ट पर तंज कसते हुए ओम प्रकाश राजभर ने लिखा-“मित्र अखिलेश जी, वैसे तो आप चार्टर प्लेन में चलते हैं लेकिन कभी जहाज में चले होंगे तो एयरहोस्टेस अनाउंसमेंट करती हैं कि दूसरों की सुरक्षा से पहले अपनी सुरक्षा खुद करें। ये नियम आप पर राजनीति में भी लागू होता है दोस्त।”

गजब मसखरे हैं महाराज आप- ओम प्रकाश राजभर

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने लिखा-“अपना इंडी अलायन्स तो चल नहीं पा रहा है और दूसरों की सीट बांट रहे हैं। गजब मसखरे हैं महाराज आप। हमें कितनी सीटें मिलेंगी वो हम बीजेपी से बात करके तय कर लेंगे। इसकी चिंता आपको थोड़ी ना करनी है।

मैं बताता हूं कि आपको चिंता किस किस बात की करनी है, ध्यान दीजिएगा –

कहां आप हमारी चिंता में लगे हैं- राजभर

ओम प्रकाश राजभर ने आगे लिखा-“यही नहीं है, बहुत कुछ है जो आपको मैनेज करना है। कहां आप हमारी चिंता में लगे हैं। हम लोग एक थे, एक हैं, एक रहेंगे। अगले साल चुनाव है, फिर जीतेंगे, फिर जनता की सेवा करेंगे। बाकी आपके इस माइंड गेम से हमारा गेम नहीं बिगड़ने वाला। और हां, कांग्रेस को कितनी सीटें देंगे, जरा ये तो बता दीजिए। ये भी साफ कर दीजिए कि कांग्रेस आपका छोटा भाई है या बड़ा भाई। जय भारत, जय श्रीराम, जय श्री कृष्ण, जय महाराजा सुहेलदेव।”

First Published on: August 19, 2026 10:10 AM
Exit mobile version