लखनऊ के मरीन ड्राइव पर बियर पी महिला-पुरूष के हंगामा करने पर पुलिस ने किया चालान


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रिवर फ्रंट पर बुधवार शाम एक कार से आईं दो महिलाएं और दो पुरुष मरीन ड्राइव पर बियर पी रहीं थीं। उनके साथ एक बच्चा भी था। इस बीच कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इस पर कार सवार महिला और पुरुषों ने हंगामा किया। सूचना पर अंबेडकर पार्क चौकी इंचार्ज संजय गुप्ता पहुंचे। उन्होंने कर का चालान कर दिया।


naagrik news naagrik news
उत्तर प्रदेश Updated On :
शराबखोरी करते महिला और पुलिस


लखनऊ। मरीन ड्राइव के पास बुधवार शाम कार में बियर पी रही महिला और पुरूषों ने वीडियो बनाने पर जमकर हंगामा किया। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार का चालान किया और महिलाओं के माॅस्क न लगाए होने पर उनसे जुर्माना वसूला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रिवर फ्रंट पर बुधवार शाम एक कार से आईं दो महिलाएं और दो पुरुष मरीन ड्राइव पर बियर पी रहीं थीं। उनके साथ एक बच्चा भी था। इस बीच कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इस पर कार सवार महिला और पुरुषों ने हंगामा किया। सूचना पर अंबेडकर पार्क चौकी इंचार्ज संजय गुप्ता पहुंचे। उन्होंने कर का चालान कर दिया। इसके साथ ही महिलाएं माॅस्क नहीं लगाई थीं। इसलिए उनसे भी जुर्माना वसूला।

महिला अपनी सहेली और पुरुष मित्र के साथ बर्थ डे सेलिब्रेट करने आई थी। बताया जा रहा है क‍ि उनके साथ एक बच्‍ची भी थी। यहां इन लोगों ने खुलेआम न सिर्फ शराब पी बल्कि जमकर हंगामा भी किया। इन्‍हें खुलेआम शराब पीता देख जब फोटो जर्नल‍िस्‍ट उनकी तस्‍वीरें खींचने लगे तो मह‍िलाएं उनसे भिड़ गईं।

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस से भी ये बहस करने से नहीं चूकीं। इस पर पुलिस ने इनकी डेढ़ हजार रुपये का गाड़ी का चालान कर द‍िया। इसके साथ ही माॅस्‍क नहीं पहनने पर महिला का पांच सौ रुपये का चालान किया।

 



Related