यूपी में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की दर्दनाक मौत


तीसरी सड़क दुर्घटना उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना खंदौली के यमुना एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार देर रात हुई जिसमें यात्रियों से भरी रोडवेज बस और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक दर्जन सवारियां तथा ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में चालक की मौत हो गई।


भास्कर न्यूज ऑनलाइन भास्कर न्यूज ऑनलाइन
आगरा Updated On :

बांदा (उप्र)। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को हुई तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोंगी की जान चली गई।

चिल्ला थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) वीर प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार करीब साढ़े पांच बजे एक लोडर गाड़ी ने बच्चा डेरा गांव के नजदीक बाइक सवार दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी, जिससे बबेरू कस्बा निवासी 25 वर्षीय युवक हीरालाल प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गयी और उसका साला राममूरत (16) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन को पकड़ लिया गया है और भागे हुए चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

एक दूसरी सड़क दुर्घटना में बांदा जिले के नरैनी कस्बे में शुक्रवार को डंपर से कुचलकर एक युवक की मौत हो गयी। नरैनी पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे नरैनी कस्बे के कालिंजर रोड पर बैंक के पास कालिंजर की तरफ से आ रहे डंपर ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। युवक अपने चचेरे भाई के साथ आधार कार्ड बनवाने नरैनी गया था।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अतर्रा क्षेत्र के कुसमा गांव निवासी सुनील यादव (25) के रूप में हुई है। डंपर के चालक को पकड़ लिया गया है।
तीसरी सड़क दुर्घटना उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना खंदौली के यमुना एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार देर रात हुई जिसमें यात्रियों से भरी रोडवेज बस और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में एक दर्जन सवारियां तथा ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में चालक की मौत हो गई।

हादसे की सूचना पर थाना पुलिस ने घायलों को आगरा पहुंचाया। शुक्रवार को थाना खंदौली के निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि इलाज के दौरान ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी जबकि एक दर्जन घायल सवारियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार से दौड़ रही रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत हो गयी। बस में सवार महिला सहित एक दर्जन सवारियां घायल हो गयीं।



Related