सपा महिला मोर्चा की बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना को मानसिक संस्थान में भर्ती की मांग

भाषा भाषा
आगरा Updated On :

आगरा। आगरा में मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय के सामने मंगलवार को अभिनेत्री कंगना रनौत का पुतला फूंका गया। सपा की महिला विंग ने अभिनेत्री का पुतला फूंकते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सपा की महिला नेताओं ने कंगना से पद्मश्री वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शन करते लोगों का कहना था कि कंगना भविष्य में यदि आगरा आईं तो उन्हें मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में भर्ती कराएंगे। सपाइयों ने संस्थान से अभिनेत्री के लिए इलाज के लिए एडवांस में बेड बुक कराने की मांग की। सपा महिला मोर्चा ने कंगना को मानसिक रोगी बताया गया है।

सपा नेता मोनिका नाज खान के नेतृत्व में ज्योति सूरी, लता, रजनी समेत दर्जनों कार्यकर्ता दोपहर करीब डेढ़ बजे मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के सामने पहुंचे। मुख्य द्वार पर अभिनेत्री का पुतला फूंकने की तैयारी में थे। वहां मौजूद गार्ड ने एतराज जताया, उन्हें वहां से जाने की कहा। जिसके बाद महिला नेताओं मानसिक स्वास्थ्य संस्थान मुख्य गेट के सामने सड़क पर अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

(कामरान वारसी की रिपोर्ट)



Related