गाजीपुर। कोरोना महामारी में बाहर फंसे मजदूर रेलगाड़ी से अपने गृह जनपद लौट रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को तीन ट्रेनों में मजदूर गाजीपुर पहुंचे हैं। गाजीपुर के जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि 18 मई को 3 स्पेशल ट्रेनों से 4207 श्रमिक लौटे हैं। इसमें जामनगर गुजरात से 1284 श्रमिक, पटियाला पंजाब से 1523 श्रमिक और अलवर राजस्थान से 1400 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।
इसमें गाजीपुर समेत विभिन्न जिलों के श्रमिक शामिल हैं। इन सभी मजदूरों को थर्मल स्क्रिनिंग की जा रही है। इसमें पॉजीटिव पाये जाने वाले व्यक्तियों को पृथकवास किया जाएगा और शेष को उनके गृह जनपद बसों से भेजा जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से श्रमिकों को राहत सामाग्री उपलब्ध कराते हुए सभी से मास्क का प्रयोग करने व सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की गई।
Related
-
बीबीएयू में फूड पॉइजनिंग से छात्रा की मौत, छात्रों का उग्र प्रदर्शन
-
अयोध्या में अवैध मीट शॉप पर शिकंजा, रामपथ से धर्मपथ तक एक्शन
-
गौतम बुद्ध नगर में लू का कहर, सभी स्कूलों की टाइमिंग बदली, सुबह तक ही होंगी कक्षाएं
-
नोएडा श्रमिक आंदोलन आधुनिक गुलामी के विरुद्ध प्रतिवाद
-
अपर्णा यादव ने दी सफाई- ‘महिला आरक्षण को लेकर जलाया था सपा का झंडा’
-
यूपी में पुराने बिजली मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड से बदलने पर रोक, सरकार ने योजना पर लगाया ब्रेक
-
रामपुर की मस्जिद और मजार में तोड़फोड़, धार्मिक किताब और झंडा जलाए जाने पर तनाव
-
श्रम मंत्री का बयान गैर जिम्मेदाराना, वेज रिवीजन तत्काल करें सरकार
