यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने घोषित किए 45 उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 (UP Election 2027) के लिए नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कमर कस ली है। आसपा ने 45 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार का ऐलान किया है और इसी के साथ चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इतना ही नहीं, मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राह पर चलते हुए चंद्रशेखर आजाद ने प्रभारियों की नियुक्ति भी शुरू कर दी है। पार्टी की ओर से 45 प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। बसपा की तरह आसपा में भी प्रभारी ही प्रत्याशी होंगे।

First Published on: July 31, 2026 10:54 AM
Exit mobile version