
लखनऊ। आज सारा विश्व कोरोना संकट से जूझ रहा है | भारत भी इस जानलेवा वायरस से लोहा ले रहा है ,ऐसे में उत्तर प्रदेश पुलिस भी अपनी सेवा भावना से नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है| इसी क्रम में प्रदेश पुलिस ने कोविड-19 के संकट से निपटने के लिए प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को 20 करोड रुपए का दान दिया है|
प्रदेश के डीजीपी एच. सी. अवस्थी ने मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर अपने सहयोगियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें कोविड-19 के संकट से निपटने में मदद करते हुए ₹20 करोड़ का चेक सौंपा| प्रदेश की पुलिस इस महामारी के खिलाफ अपने बुलंद हौसलों के साथ संघर्षरत है चाहे हालात कैसे भी हो यूपी पुलिस अपने कर्तव्य पालन में कभी पीछे नहीं रही | फिर चाहे खाना, दवा, राहत सामग्री पहुंचाना हो या लॉक डाउन का सख्ती से पालन और तो और पुलिस ने इस बार गाना गाकर तो कहीं वाद्ययंत्र बजा कर इस कठिन समय में प्रदेशवासियों का हौसला बढ़ाती नजर आई है| इसी वजह से आज प्रदेश ही नहीं देश के हर जगह से प्रदेश पुलिस की सराहना साफ सुनाई पड़ रही है| 20 करोड़ की यह राशि प्रदेश के स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से स्थापित किए गए कोविड-19 में जमा की जाएगी|