मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए गाजीपुर के लाल अश्विनी यादव की शहादत को शत शत नमन है। राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीदों के सर्वाच्च बलिदान को सदैव याद रखा जायेगा।
उन्होंने शहीद के परिजनों के प्रति अपनी शोक संवदेना व्यक्त करते हुए कहा है कि इस घड़ी में राज्य सरकार शहीद के परिवार के साथ है। परिवार को हर संभव मदद प्रदान की जायेगी। विदित हो कि जम्मू कश्मीर के हदवाड़ा में सोमवार को आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गयी थी। इसमें तीन जवान शहीद हो गये और सात घायल हुए हैं।
इन शहीद जवानों की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी अश्विनी कुमार यादव, बिहार के औरंगाबाद निवासी संतोष कुमार मिश्रा, तमिलनाडु के तिरुनेलवेली चन्द्रशेखर सी के रुप में की गयी है। ये सभी जवान सीआरपीएफ की 92 बटालियन के थे। रविवार को भी आतंकवादियों मुठभेड़ में हंदवाडा में एक कर्नल, एक मेजर समेत पांच जवानों की शहादत के अगले दिन ही आतंकवादियों ने यह बड़ा हमला किया है।
Related
-
यूपी में सीट बंटवारे पर इकरा हसन की कांग्रेस से अपील, बोलीं- गठबंधन में सपा का साथ देने की उम्मीद
-
सपा-कांग्रेस गठबंधन बेमेल शादी जैसा, जमीन पर नहीं चलेगा: ब्रजेश पाठक
-
यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस की मांगों पर सपा के जवाबी प्रस्तावों पर अगली बैठक में होगी चर्चा: तनुज पुनिया
-
यूपी चुनाव: 120 से कम सीटों पर समझौते को तैयार नहीं कांग्रेस, सपा के सामने रखी मांग
-
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने बनाई स्क्रीनिंग कमेटियां, यूपी में अजय माकन को जिम्मेदारी
-
अयोध्या को लेकर अखिलेश यादव के वादे पर ओम प्रकाश राजभर का पलटवार, पूछा- मुख्यमंत्री रहते क्या किया?
-
बिस्मिल्लाह खां के पुराने मकान की मरम्मत खुद कराएंगे पोते, सरकारी मदद से किया इनकार
-
सत्ता में लौटने पर अयोध्या को ‘सनातन तीर्थ की वैश्विक राजधानी’ बनाएंगे: अखिलेश यादव
