कोरोना वायरस से अमेरिका में एक दिन में 518 लोगों की मौत


अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण महज 24 घंटे में 518 लोगों की मौत हो गई। जॉन हॉपकिन्स
विश्वविद्यालय ने रविवार को यह आंकड़े प्रकाशित किए। इससे पहले अमेरिका में एक दिन में 453 मौत हुई थी।



अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण महज 24 घंटे में 518 लोगों की मौत हो गई। जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने रविवार को यह आंकड़े प्रकाशित किए। इससे पहले अमेरिका में एक दिन में 453 मौत हुई थी। इसके साथ ही कोरोना वायरस के कारण देश में कुल 2,409 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एक आंकड़े के अनुसार अमेरिका में मात्र एक दिन में 21,333 नए मामले बढ़ गए हैं। शनिवार को भी लगभग इतने ही नए मामले सामने आए थे। इस प्रकार अमेरिका में अब कोरोना वायरस के कुल 1 लाख 36,880  मामले हो गए हैं जो दुनिया में सर्वाधिक हैं। इटली, चीन और स्पेन में इससे कम मामले रहे हैं।
न्यूयार्क बना महामारी का केन्द्र
इस वायरस का प्रकोप न्यूयॉर्क में सर्वाधिक है जहां रविवार तक इस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या करीब 1,000 पर पहुंच गई है। अमेरिका में मृत्यु दर दो हफ्ते में सर्वाधिक होने की आशंका  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि अमेरिका में अगले दो सप्ताह में कोरोना वायरस के कारण मृत्यु दर सर्वाधिक हो सकती है। इस आशंका को देखते हुए उन्होंने सामाजिक दूरी बनाने समेत कोरोना वायरस संबंधी अन्य दिशा-निर्देशों की अवधि बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है। वहीं अमेरिकी राष्टपति ने कहा कि देश इस संकट से एक जून तक उबर जाएगा। उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि अमेरिका के लोग यह जानें कि आपके नि:स्वार्थ एवं साहसिक प्रयास देश में कई जानें बचा रहे हैं। आप बदलाव ला रहे हैं। अनुमान दर्शाते हैं कि दो हफ्तों में मृत्यु दर बेहद ऊंचाई पर पहुंच जाएगी।” उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी को लेकर नये दिशा-निर्देशों की घोषणा एक अप्रैल को की जाएगी।



Related