वाशिंगटन। चीफ मास्टर सार्जेंट जोएन एस. बास को वायु सेना का 19वां चीफ मास्टर सार्जेंट चुना गया है और इसी के साथ वह किसी अमेरिकी सैन्य सेवा में शीर्ष ‘एन्लिस्टिड लीडर’ चुनी जाने वाली पहली महिला बन गई हैं। वायुसेना ने चीफ मास्टर सार्जेंट के रूप में किसी महिला का चयन कर इस महीने में दूसरी बार इतिहास रचा है। इससे करीब दो सप्ताह पहले सीनेट ने जनरल चार्ल्स क्यू. ब्राउन की वायु सेना के चीफ ऑफ स्टाफ पद पर नियुक्ति की पुष्टि की थी। ब्राउन अमेरिका की किसी सैन्य सेवा का नेतृत्व करने वाले पहले अश्वेत अधिकारी बन गए हैं। वह अगस्त में कार्यभाल संभालेंगे।
बास सेवा के एन्लिस्टिड (सूचीबद्ध) कर्मियों के कल्याण संबंधी मामलों पर ब्राउन और वायु सेना सचिव बारबरा बैरेट की वरिष्ठ एन्लिस्टिड सलाहकार होंगी। हवाई की रहने वाली बास मिसिसिपी में कीस्लर वायु सेना अड्डे पर कमांड चीफ मास्टर सार्जेंट के रूप में सेवाएं दे रही हैं। वह 1993 में वायुसेना में भर्ती हुई थी। वायुसेना ने बास के हवाले से कहा, ‘‘यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है कि मुझे वायु की 19वीं चीफ मास्टर सार्जेंट के तौर पर चुना गया।’’
Related
-
अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब- ‘उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी’
-
बलूचिस्तान में TTP का हमला, 21 पुलिसकर्मियों की मौत, पाकिस्तानी सेना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
-
अमेरिका ने ईरान के 8 शहरों में जमकर बरसाए बम
-
अमेरिका ने ईरान को किया धुआं-धुआं, रेलवे ब्रिज उड़ाए, ट्रंप ने किया वीडियो शेयर
-
ईरान ने हॉर्मुज में मचाई भारी तबाही? दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक
-
चीन ने न्यूक्लियर सबमरीन से दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, प्रशांत महासागर में मचा हड़कंप
-
जिनपिंग को ‘दोस्त’ बताने वाले ट्रंप ने किस बात पर दिया चीन को अल्टीमेटम
-
अमेरिका ने मिसाइल-ड्रोन साइट्स पर किया अटैक तो भड़का ईरान
