जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के कारण ऐल्प्स पर्वतमाला पर बर्फ का रंग हुआ गुलाबी


गुलाबी हिमनद बर्फ रहस्यमय रूप से ऐल्प्स में आजकल दिख रही है। इटली के ऐल्प्स पर्वतमाला पर गुलाबी शैवाल की बर्फ मिली है। इस चौंकाने वाले घटनाक्रम के बाद वैज्ञानिकों द्वारा इस शैवाल का परीक्षण शुरु कर दिया गया है।


भास्कर न्यूज ऑनलाइन भास्कर न्यूज ऑनलाइन
विदेश Updated On :

गुलाबी हिमनद बर्फ रहस्यमय रूप से ऐल्प्स में आजकल दिख रही है। इटली के ऐल्प्स पर्वतमाला पर गुलाबी शैवाल की बर्फ मिली है। इस चौंकाने वाले घटनाक्रम के बाद वैज्ञानिकों द्वारा इस शैवाल का परीक्षण शुरु कर दिया गया है। इसे जलवायु परिवर्तन से जोड़कर देखा जा रहा है। अभी इस बात पर बहस जारी है कि आखिर यह गुलाबी शैवाल कहां से आई है, लेकिन इटली की नेशनल रिसर्च काउंसिल बायगियो डि मौरो ने कहा है कि गुलाबी बर्फ प्रेसेना ग्लेशियर के कुछ हिस्सों में देखी गई थी, और इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है की ग्रीनलैंड में जो पौधा पाया गया था यह उसकी वजह से हुआ है।
डि मौरो जिसने स्विट्जरलैंड में मोतरक्ष ग्लेशियर पर मौजूद शैवाल का पहले भी अध्यन किया था, का कहना है कि ‘यह शैवाल खतरनाक नहीं है, यह गरमी और वसंत के मौसम में होने वाले एक प्राकृतिक घटनाक्रम है। एक पौधा जिसका नाम एंकिलोनिमा नॉर्डेंसकोइल्डिआई है, वह ग्रीनलैंड के डार्क जोन में पाया जाता है, जहां बर्फ भी पिघलती है। आमतौर पर बर्फ सूर्य के 80 फीसदी विकिरणों को वातावरण में लौटा देती है, लेकिन जब शैवाल उत्पन्न होती है, तो वह बर्फ को ढंक लेती है और इससे ज्यादा गर्मी अवशोषित होती है और इस वजह से बर्फ तेजी से पिघलने लगती है। जितनी ज्यादा मात्रा में शैवाल होती है उतनी तेजी से बर्फ का पिघलना होता है। इसी के कारण सफेद बर्फ में लाल रंग के अवशेषों को जोड़कर 2,618 मीटर (8,590 फीट) की ऊँचाई तक पहुँच जाती है।”

डि मौरो ने आगे यह भी कहा कि विकिरण के त्वरित अवशोषण के कारण बर्फ को गहरा करने वाली हर चीज तेजी से पिघलती है। “हम पृथ्वी के अधिक गरम होने पर मानव के अलावा अन्य घटनाओं के प्रभाव को निर्धारित करने की कोशिश कर रहे हैं। पैदल यात्रियों और बर्फ स्केटिंग उछाल की भी इस शैवाल पर प्रभावित कर सकते है।”

इस रंगीन बर्फ को “तरबूज बर्फ” के  नाम से भी जाना जाता है। शोधकर्ताओं के अनुसार आल्प्स पर्वतमाला में यह बहुत अधिक दिखाई दे रहे हैं, लेकिन यह एकमात्र जगह नहीं है जहाँ पर ऐसे गुलाबी बर्फ दिखाई दिया है। हाल ही ग्रीनलैंड के डार्क जोन में वही गुलाबी बर्फ देखा गया था जो बर्फ के पिघलने के कारण हो रहा है। इसके साथ- साथ हाल ही में अलास्का और अंटार्कटिका में भी गुलाबी और लाल बर्फ देखने की खबरें भी आई हैं।
(साभार – नागरिक न्यूज़