संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने कहा है कि नस्लवाद को सभी लोगों द्वारा अवश्य ही खारिज किया जाना चाहिए। उन्होंने हर तबके के नेताओं से सामाजिक एकजुटता पर जोर देने की अपील की, ताकि हर समूह खुद को महत्वपूर्ण समझे। उन्होंने अमेरिका के मिनियापोलिस में अफ्रीकी मूल के एक अमेरिकी व्यक्ति की मौत के बाद देश भर में हुए हिंसक प्रदर्शनों पर दुख जताते हुए यह कहा।
अधिकारियों को न्यूयार्क शहर में लूटपाट की घटनाएं बढ़ने को लेकर कर्फ्यू लगाने को मजबूर होना पड़ा। गुतेरस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की शिकायतें अवश्य सुनी जानी चाहिए लेकिन प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्वक अपनी मांग करनी चाहिए तथा अधिकारियों को अपनी प्रतिक्रिया में अवश्य ही संयम बरतना चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि अमीरी में समृद्धता हर समाज में खतरा नहीं है। उन्होंने कहा, नस्लवाद एक विद्वेष है, जिसे हम सब को पूरी तरह से खारिज करना चाहिए। समाज के सभी तबकों के नेताओं को सामाजिक एकजुटता पर जोर देना चाहिए, ताकि हर समूह खुद को महत्व प्राप्त समझे। उन्होंने कहा कि असमानता और भेदभाव को दूर करने, सर्वाधिक जोखिमग्रस्त के लिसे समर्थन मजबूत करने और हर किसी को अवसर प्रदान करने की जरूरत है। संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने अपनी प्रतिदिन की प्रेस वार्ता में कहा कि विविधतापूर्ण समाजों की सफलता के लिये सामाजिक एकजुटता पर जोर देने की जरूरत है, जिसमें भेदभाव और नस्लवाद के संभावित क्षेत्रों को खत्म करना भी शामिल है। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय सरकार को अवश्य ही तैयार होना चाहिए। स्थानीय प्राधिकारों को सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संगठनों, निजी क्षेत्र, मूल रूप से समाज को एक समग्र रूप में अवश्य ही लामबंद करना चाहिए।
शहर में हिंसा के तनावपूर्ण माहौल और लूटपाट की घटनाओं के बीच संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सुरक्षा के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा प्रमुख संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी मिशन और न्यूयार्क पुलिस विभाग के करीबी संपर्क में हैं, ताकि संरा परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा, लेकिन हम संयुक्त राष्ट्र को निशाना बनाये जाने से अवगत नहीं हैं। हम सुरक्षा मोर्च पर संघीय एवं स्थानीय अधिकारियों से करीबी संपर्क रखे हुए हैं।
Related
-
ईरान पर अमेरिकी हमलों के बीच ट्रंप का दावा- ‘होर्मुज पर हमारा कब्जा’
-
US प्रतिबंधों के सामने नहीं झुकेगा ईरान, बोला- ‘मजबूत इरादे के साथ…’
-
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
-
इजरायल के PM नेतन्याहू ने की भारत और पीएम मोदी की जमकर तारीफ
-
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
-
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
-
यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज में सवार 13 भारतीय नाविकों की जान खतरे में
-
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
