केप केनवरल। फ्लोरिडा के तट की ओर बढ़ रहे उष्णकटिबंधीय तूफान के मद्देनजर पहले स्पेसएक्स के अंतरिक्षयात्रियों को धरती पर उतरने में विलंब हो सकता है। इस सप्ताह उनके धरती पर लौटने की योजना है। बुधवार को स्पेसएक्स और नासा ने अंतरिक्ष यान को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना होने और करीब दो महीने बाद घर लौटने को मंजूरी दे दी थी।
नासा के प्रशासक जिम ब्रिडेनस्टाइन ने केनेडी स्पेस सेंटर से कहा, ‘‘ आपको यह याद रखना होगा कि यह परीक्षण यान है। अगर मौसम सही नहीं है या समुद्र की स्थिति सही नहीं है तो बॉब और डग को घर वापस लाने में हम समय ले सकते हैं। हमारी शीर्ष प्राथमिकता उनकी सुरक्षा है।’’ एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने 30 मई को इन दोनों यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजकर इतिहास बना दिया था। अंतरिक्ष की कक्षा में इंसान को भेजने वाली यह पहली निजी कंपनी है।
Related
-
अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब- ‘उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी’
-
बलूचिस्तान में TTP का हमला, 21 पुलिसकर्मियों की मौत, पाकिस्तानी सेना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
-
अमेरिका ने ईरान के 8 शहरों में जमकर बरसाए बम
-
अमेरिका ने ईरान को किया धुआं-धुआं, रेलवे ब्रिज उड़ाए, ट्रंप ने किया वीडियो शेयर
-
ईरान ने हॉर्मुज में मचाई भारी तबाही? दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक
-
चीन ने न्यूक्लियर सबमरीन से दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, प्रशांत महासागर में मचा हड़कंप
-
जिनपिंग को ‘दोस्त’ बताने वाले ट्रंप ने किस बात पर दिया चीन को अल्टीमेटम
-
अमेरिका ने मिसाइल-ड्रोन साइट्स पर किया अटैक तो भड़का ईरान
