केप केनवरल। फ्लोरिडा के तट की ओर बढ़ रहे उष्णकटिबंधीय तूफान के मद्देनजर पहले स्पेसएक्स के अंतरिक्षयात्रियों को धरती पर उतरने में विलंब हो सकता है। इस सप्ताह उनके धरती पर लौटने की योजना है। बुधवार को स्पेसएक्स और नासा ने अंतरिक्ष यान को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना होने और करीब दो महीने बाद घर लौटने को मंजूरी दे दी थी।
नासा के प्रशासक जिम ब्रिडेनस्टाइन ने केनेडी स्पेस सेंटर से कहा, ‘‘ आपको यह याद रखना होगा कि यह परीक्षण यान है। अगर मौसम सही नहीं है या समुद्र की स्थिति सही नहीं है तो बॉब और डग को घर वापस लाने में हम समय ले सकते हैं। हमारी शीर्ष प्राथमिकता उनकी सुरक्षा है।’’ एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने 30 मई को इन दोनों यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजकर इतिहास बना दिया था। अंतरिक्ष की कक्षा में इंसान को भेजने वाली यह पहली निजी कंपनी है।
Related
-
अमेरिका में टाइम्स स्क्वायर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मची अफरा-तफरी
-
14 सूत्रीय समझौते पर ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन? दस्तावेज में पाकिस्तान का भी नाम
-
जी-7 में गर्मजोशी से मिले पीएम मोदी और ट्रंप, 16 महीने में पहली मुलाकात
-
तुमसे न हो पाएगा, नहीं संभल रहा हिजबुल्लाह तो सीरिया को लड़ने दो… नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप
-
15 हफ्ते के युद्ध के बाद भी अधूरे रहे ट्रंप के बड़े लक्ष्य?
-
ट्रंप के दावे पर ईरान ने दिया चौंकाने वाला जवाब – ‘फ्री नहीं होगा होर्मुज फीस’
-
ईरान-अमेरिका के बीच किसने कराई पीस डील?
-
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में फिर किया हमला, 13 लोगों की हुई मौत
