न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाई ने अपनी भतीजी की एक किताब के प्रकाशन पर रोक लगाने के लिए अन्य अदालत का रुख किया है। इससे पहले किताब पर रोक लगाने के लिए न्यूयॉर्क के एक न्यायाधीश ने उनकी अर्जी को ठुकरा दिया था। इस किताब में ट्रंप परिवार के बारे में कई सनसनीखेज किस्से हैं। रॉबर्ट ट्रंप के वकील ने कहा कि उनकी और राष्ट्रपति ट्रंप की भतीजी मैरी ट्रंप ने करीब दो दशक पहले ट्रंप परिवार के कुछ सदस्यों के साथ एक कानूनी पत्र पर दस्तखत किया था । इसमें एक शर्त यह भी थी कि वह किताब का प्रकाशन नहीं कराएंगी।
रॉबर्ट ट्रंप के वकील चार्ल्स हार्डर ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘मैरी ट्रंप ने 20 साल तक समझौते से वित्तीय लाभ हासिल किया और अब किताब लाकर वह समझौते का उल्लंघन कर रही हैं।’’ मैरी ट्रंप राष्ट्रपति के बड़े भाई फ्रेड ट्रंप जूनियर की बेटी हैं। फ्रेड ट्रंप जूनियर का 1981 में निधन हो गया था। अपनी किताब के बारे में मैरी ट्रंप ने इस तरह ऑनलाइन विवरण दिया है, ‘‘मेरे परिवार ने कैसे दुनिया के सबसे खतरनाक शख्स को तैयार किया।’’
उनका कहना है कि यह किताब ‘यातना, संबंधों में कटुता, दुर्व्यवहार और उपेक्षा’ के बारे में बयां करती है। मैरी ट्रंप के वकील थिओडोर बोटरस ने एक बयान में कहा कि नया मुकदमा दर्ज किया जाना ट्रंप परिवार द्वारा उनके किताब के प्रकाशन को रोकने की एक और निराधार कोशिश है ।
Related
-
ईरान पर अमेरिकी हमलों के बीच ट्रंप का दावा- ‘होर्मुज पर हमारा कब्जा’
-
US प्रतिबंधों के सामने नहीं झुकेगा ईरान, बोला- ‘मजबूत इरादे के साथ…’
-
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
-
इजरायल के PM नेतन्याहू ने की भारत और पीएम मोदी की जमकर तारीफ
-
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
-
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
-
यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज में सवार 13 भारतीय नाविकों की जान खतरे में
-
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
