दिल्ली में राहुल-प्रियंका के खिलाफ FIR, आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने का आरोप

नागरिक न्यूज नागरिक न्यूज
देश Updated On :

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च के दौरान आकाशवाणी भवन में घुस गए थे। इस मामले को लेकर राहुल और प्रियंका के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। राहुल-प्रियंका पर आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने का आरोप लगा है। इन दोनों समेत इंडिया गठबंधन के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार (6 अक्टूबर) की रात डिटेन किया था।

दरअसल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के सांसद संसद भवन परिसर से निर्वाचन आयोग की तरफ मार्च किया। वे निर्वाचन आयोग के दफ्तर जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने रोक लिया। इस बीच राहुल और प्रियंका बाकी सांसदों के साथ आकाशवाणी भवन में घुस गए। यहां वे 8 घंटे से ज्यादा बैठे रहे। इसके बाद पुलिस ने डिटेन किया। अब इसी मामले को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है।

राहुल गांधी ने कहा था कि वे चुनाव आयोग जाकर विरोध दर्ज करवाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें रोका जा रहा है। इस मामले पर चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि शाम 4 बजे तक किसी भी राजनीतिक दल या उसके प्रतिनिधि ने आयोग से बैठक के लिए समय नहीं मांगा था।



Related