पीएम के खिलाफ अभद्र पोस्ट के आरोप में एक गिरफ्तार

भाषा भाषा
उत्तर प्रदेश Updated On :

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में एक व्यक्ति को व्हाट्सऐप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पोस्ट किये गए वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘‘अपमानजनक’’ बातें कही गयी थीं। पुलिस के मुताबिक, अरोपी ने 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के दिन एक व्हाट्सऐप ग्रुप पर एक वीडियो कथित तौर पर पोस्ट की थी और उनके खिलाफ ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणी की थी।

उसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने बताया कि रविवार रात में कटरा पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी सोनू खान को इस मामले को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उसके आवास से पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।