गुड़गांव में इंस्पेक्टर को गोली मारने वाला बदमाश एनकाउंटर में घायल, गिरफ्तार


सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि पालम विहार एरिया में मुठभेड़ के दौरान सोमबीर ने क्राइम ब्रांच की टीम पर गोली चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सोमबीर के पैर में गोली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, वह संदीप बड़वासनी गैंग का शूटर है।


Ritesh Mishra Ritesh Mishra
राज्य Updated On :

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे मिलेनियम सिटी गुड़गांव में हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर सोनू मलिक को गोली मारने वाले बदमाश को गुड़गांव की पालम विहार क्राइम ब्रांच की टीम ने एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से घायल बदमाश जींद निवासी सोमबीर को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि पालम विहार एरिया में मुठभेड़ के दौरान सोमबीर ने क्राइम ब्रांच की टीम पर गोली चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सोमबीर के पैर में गोली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, वह संदीप बड़वासनी गैंग का शूटर है। बताया जा रहा है कि संदीप बड़वासनी गैंग के साथ सोनू मालिक के परिवार का सम्बन्ध ठीक नहीं है। इसी गैंग ने सोनू मलिक के चाचा की हत्या की थी।

गौरतलब है कि 6 सितंबर की रात आठ बजे पालम विहार में स्थित एसीपी उद्योग विहार के कार्यालय के नजदीक दो बदमाशों ने हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर सोनू मलिक को गोली मार दी थी। गोली लगने के बाद इंस्पेक्टर सड़क पर गिर गए थे। बदमाश आराम से पैदल ही मौके से फरार हो गए।

इंस्पेक्टर पालम विहार में किसी प्रॉपर्टी डीलर से मिलने के लिए आए थे। उसके ऑफिस से बाहर आते वक्त ही पैदल आए दो बदमाशों ने गोली चलाई थी। बदमाशों ने इंस्पेक्टर पर तीन राउंड फायरिंग की थी। वारदात की सूचना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। डीसीपी, एसीपी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर को हाथ मे गोली लगी थी।

 



Related