नाम “पुनीत” पद एसआई और काम छेड़छाड़- हुआ गिरफ्तार

भास्कर न्यूज ऑनलाइन भास्कर न्यूज ऑनलाइन
राज्य Updated On :

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में कथित रूप से चार महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक उप निरीक्षक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार एसआई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार महिलाओं ने द्वारका में उप निरीक्षक पुनीत ग्रेवाल के खिलाफ छेड़छाड़ के संबंध में चार अलग अलग मामले दर्ज कराये। पुनीत जनकपुरी इलाके का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि यह घटना 17 से 20 अक्टूबर के बीच की है।

शनिवार रात पकड़े गए एसआई पुनीत ग्रेवाल (36) पर छेड़छाड़ के चार व पोक्सो का एक मामला दर्ज है। आरोपी बिना नंबर प्लेट की बलेनो कार से वारदात करता था। फिलहाल उसकी तैनाती ट्रैफिक डीसीपी शंकर चौधरी के एसओ के तौर पर थी। द्वारका जिला डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने एसआई की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

इस महीने की 19 तारीख को महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उसने अपने साथ हुयी छेड़छाड़ के बारे में बताया। बताया कि 17 अक्टूबर की सुबह वह द्वारका के दशहरा मैदान के निकट साइकिल चला रही थी, तभी उसने एक व्यक्ति को ग्रे रंग की कार में देखा।

उन्होंने बताया कि वीडियो में महिला ने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने उससे सेक्टर-14 जाने का रास्ता पूछा। जब वह उसे बताने ही वाली थी कि कि उसने तत्काल अपनी पैंट की चेन खोली और उसने अपने गुप्तांगों को छूना शुरू कर दिया ।

उनके अनुसार इस पर महिला चिल्लाने लगी, जिसके बाद वह वहां से भाग गया। तीन अन्य महिलाओं ने भी उसके खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

जांच के दौरान पुलिस ने घटना के दौरान इस्तेमाल की गयी उसकी कार से उसका पता लगा लिया। पुलिस ने बताया कि उप निरीक्षक को उसके आवास से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह शादीशुदा है ।



Related