महाराष्ट्र के बीड में बर्ड फ्लू से तीन मोर और दो मोरनी की मौत

भाषा भाषा
महाराष्ट्र Updated On :

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बीच राज्य के बीड जिले में तीन मोर और दो मोरनी समेत छह पक्षी मृत मिले। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को मृत मिले पक्षियों के नमूने जांच के लिए पुणे की प्रयोगशाला में भेजे गए हैं जिसमें पता चलेगा कि मौत की वजह बर्ड फ्लू है या नहीं।

पशुपालन विभाग के अधिकारी डॉ. प्रदीप आघव ने बताया कि ये पक्षी जिले के शिरूर कासर तालुका में बालाघाट पर्वत श्रंखला के निकट स्थित लोनी गांव में मृत अवस्था में मिले थे। पक्षियों की मौत शुक्रवार सुबह हुई। हमें इसकी जानकारी दोपहर में मिली।

12 जनवरी से शिरूर तालुका में 21 कौवे मर चुके हैं। महाराष्ट्र के 16 जिलों से मिले पक्षियों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। राज्य में बर्ड फ्लू का पहला मामला आठ जनवरी को सामने आया था।