एकतरफा प्यार में सहकर्मी ने महिला कांस्टेबल को मारी गोली, मौत

भास्कर न्यूज ऑनलाइन भास्कर न्यूज ऑनलाइन
क्राइम Updated On :

अमरोहा। यूपी के अमरोहा जिले में एक पुलिसकर्मी ने प्रेम प्रसंग को लेकर महिला कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। घायल पुलिसकर्मी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गजरौला पुलिस थाना प्रभारी राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि सयैद नागली में तैनात मनोज ने रविवार शाम महिला को गोली मार दी। देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि मनोज ने खुद को भी गोली मार ली थी। उसकी हालत अब स्थिर है। वह महिला से प्रेम करता था लेकिन महिला के मन में उसको लेकर ऐसी कोई भावनाएं नहीं थी, इसलिए उसने यह कदम उठाया। घटना के संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

मृतका मेघा गजरौला पुलिस थाने के मिशन शक्ति प्रकोष्ठ में तैनात थी। इस योजना को महिलाओं की सुरक्षा और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आलाधिकारी मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली।