
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनकी संस्कृति और परंपराओं की प्रशंसा की। 21 फरवरी 1987 को दो नए राज्य मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश अस्तित्व में आए थे। ये दोनों भारत के 23वें और 24वें राज्य बने थे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दोनों राज्यों की प्रगति की कामना की।
दोनों राज्यों का गठन 20 फरवरी, 1987 को हुआ था।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘अरुणाचल प्रदेश के लोगों को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर बधाई। इस राज्य के लोगों को उनकी संस्कृति, साहस और भारत के विकास की दिशा में मजबूत प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। कामना है कि अरुणाचल प्रदेश प्रगति की नयी ऊंचाइयों को हासिल करे।’’
Greetings to the wonderful people of Arunachal Pradesh on the special occasion of their Statehood Day. The people of this state are known for their culture, courage and strong commitment to India’s development. May Arunachal Pradesh keep scaling new heights of progress.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 20, 2021
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मिजोरम के स्थापना दिवस पर वहां रहने वाले बहनों और भाइयों को मेरी शुभकामनाएं। समूचे देश को अनूठी मिजो संस्कृति पर गर्व है। मिजोरम के लोगों को उनकी दयालुता और विनम्र स्वभाव के लिए जाना जाता है। राज्य के निरंतर विकास की कामना करता हूं।’’
Best wishes to my sisters and brothers of Mizoram on their Statehood Day. The entire nation is proud of the great Mizo culture. The people of Mizoram are known for their kindness and commitment towards living in harmony with nature. Praying for the state’s continuous growth.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 20, 2021
बता दें कि लालडेंगा के नेतृत्व में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने असम से मिजोरम को अलग करने के लिए तब आंदोलन तेज कर दिया था जब 1957 में नगालैंड को केंद्र सरकार की प्रशासनिक एजेंसी और 1963 में राज्य का दर्जा दिया गया था। एमएनएफ के नरमपंथियों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद केंद्र सरकार ने 1972 में केंद्रशासित प्रदेश के तौर पर मिजोरम की स्थापना की थी। इसके बाद 1987 में मिजोरम को मिजोरम अधिनियम, 1986 द्वारा राज्य का दर्जा दिया गया था।
बताते चले कि, अरुणाचल प्रदेश भारत गणराज्य का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। वहीं इसके शाब्दिक अर्थ की बात करें, तो अरुणाचल का अर्थ- ‘उगते सूर्य की भूमि’ (अरुण+अचल) है। तो वहीं, मिजोरम राज्य देश का एक पर्वतीय प्रदेश माना जाता है, इस राज्य यानी मिजोरम की राजधानी आइजोल है।