निर्देशक अभिनव सिंह कश्यप ने अपने एक बड़े ही तीखे फेसबुक पोस्ट से सलमान खान और उनके परिवार पर निशाना साधा है और कहा है की उन्होंने उनके करियर को ख़त्म करने में काफी बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है की जिन हालात को लेकर सुशांत सिंह ने अपनी आत्महत्या की है वो बेहद ही शर्मनाक है और ये बॉलीवुड की कई चीज़ो को उजागर करती है जिनपर ध्यान देने की जरुरत है।
उन्होंने बालीवुड के टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसीज पर निशाना साधा है और कहा है की उनकी वजह से किसी का करियर नहीं बनता है बल्कि वो उसे बर्बाद कर देते है। उन्होंने आगे ये भी लिखा है की शुरु के दिनों मे उनके साथ काफी कटु व्यवहार हुआ था।
उन्होंने आगे ये भी बताया है की दबंग २ को छोड़ने की उनकी सबसे बड़ी वजह यही थी की अरबाज़ खान और उनका परिवार उनके करियर को अपने कण्ट्रोल में लेने की कोशिश कर रहा था। अरबाज़ ने उनकी दूसरी और तीसरी फिल्म को जमीदोंज करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। जो पैसे उन्होंने फिल्म के निर्देशन के लिए लिए थे वो उनको सूद समेत वापस लौटना पड़ा था।
उन्होंने खान परिवार पर ये भी आरोप लगाया है की जब उन्होंने बेशर्म बनाई तब उन्हें सलमान खान कैंप के नेगेटिव पब्लिसिटी का सामना करना पड़ा। उनको अपनी फिल्म को बेचने में बेहद परेशानी हुई थी। अभिनव ने अपने पोस्ट में यहाँ तक लिखा है की इन सबका का खामियाज़ा उनके मेन्टल हेल्थ पर पड़ा जिसके बाद उनका 2017 में अपनी पत्नी से तलाक हो गया। आगे उन्होंने ऍफ़ आई आर करने की सोची लेकिन पुलिस ने महज उसे एक नॉन काग्जिनेबल कंप्लेंट की तरह ही लिया।
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है की वो खुश है की सुशांत एक अच्छी जगह पर है लेकिन इसके साथ ही वो ये भी कोशिश करेंगे की कोई भी अपने गौरव पर आंच आने की वजह से ख़ुदकुशी ना करें।
Related
-
‘बैटल ऑफ गलवान’ की टली रिलीज डेट, सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी सलमान खान की फिल्म ?
-
सिंगर एपी ढिल्लों ने कपिल के शो पर याद किए स्ट्रगल के दिन
-
‘एक खूबसूरत प्रेम कहानी से कहीं ज्यादा..’संदीपा धर ने ‘दो दीवाने सहर में’ को लेकर कही ये बात
-
एआर रहमान के बयान पर अनूप जलोटा बोले- ‘काम नहीं मिल रहा तो वापस हिंदू बन जाएं’
-
श्रद्धा कपूर रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग करने जा रही हैं शादी? भाई सिद्धांत ने किया रिएक्ट
-
कार एक्सीडेंट के बाद कैसी है नोरा फतेही की हालत? बोलीं- जिंदा हूं, ठीक हूं
-
90s के स्टार्स क्यों नहीं होते आउटडेटेड? माधुरी दीक्षित ने बताया राज
-
‘चोली के पीछे’ पर माधुरी दीक्षित का पुराना वीडियो वायरल
