हास्य अभिनेता जगदीप का निधन

हिंदी फिल्मो के जाने माने हास्य अभिनेता जगदीप का बुधवार रात निधन हो गया। ऐसा बताया जा रहा है की उम्र से संबंधित परेशानियों की वजह से उनका निधन हुआ। वह 81 वर्ष के थे। जगदीप के दो बेटे है और दोनों ही फिल्म जगत में सक्रिय है। ऐसा कहा जा रहा है की उनका निधन बांद्रा में उनके निवास पर बुधवार रात 8.30 बजे हुआ।

अभिनेता जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक जाफरी और फिल्म जगत में उन्होंने शुरुआत निर्देशक बी आर चोपड़ा की फिल्म अफसाना में बतौर बाल कलाकार के रूप में की थी। आगे चल कर उन्होंने आर पार, दो बीघा ज़मीन, शोले और अंदाज़ अपना अपना जैसी सुपरहिट फिल्मो में अपने शानदार अभिनय का जलवा बिखेरा। 

शुरू में जगदीप फिल्मो में सपोर्टिंग रोल्स में नज़र आये थे लेकिन आगे चलकर अपने हँसाने की अदा से बॉलीवुड में कॉमेडियन बन गए। शम्मी कपूर स्टारर फिल्म ब्रह्मचारी में पहली बार वो एक हास्य अभिनेता के रूप में नज़र आये थे। लेकिन जिस भूमिका के लिए लोग आज भी उनको जानते है वो है सूरमा भोपाली का किरदार जिसको उन्होंने फिल्म शोले में निभाया था। शोले के बाद हिंदी फिल्मो के निर्देशकों और निर्माताओं के बीच उनकी माँग काफी बढ़ गयी थी। आगे चल कर 80 के दशक में जगदीप ने हॉरर फिल्मो में भी अपना एक अलग स्थान बनाया। रामसे ब्रद्रर्स की कई फिल्मो में उन्होंने अभिनय किया जिसमे से सामरी और पुराना मंदिर प्रमुख थे। जगदीप की आखरी फिल्म रूमी जाफरी निर्देशित फिल्म गली गली चोर है थी जिसमे अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में थे।

जगदीप का फ़िल्मी करियर लगभग सात दशक का था और इस बीच उन्होंने 400 से ज्यादा फिल्मो में अभिनय किया। दतिया में जन्मे जगदीप ने दो शादी की थी और पहली शादी से उनके एक बेटा और दो बेटियां थी। दोबारा शादी के बाद उनके दो बेटे हुए – जावेद जाफरी और नावेद जाफरी दोनों ही फिल्म और टीवी की दुनिया में जाने माने नाम है। 

उन्हें आज मुंबई में शिया कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।