सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने इस बात की घोषणा की है की उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव निकला है। अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने ये भी कहा है की इलाज़ के लिए वो अस्पताल में भर्ती हो गए है।
मनोरंजन की दुनिया की बात करे तो हॉलीवुड के अभिनेता टॉम हैंक्स के बाद वो ऐसे दूसरे बड़े शख्स है जिनको कोविड पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की भी जानकारी दी की उनके परिवार और स्टाफ के सभी लोगो का कोविड टेस्ट करवाया गया है और उन सभी के कोविड टेस्ट के रिजल्ट अभी नए बाकी है।
T 3590 -I have tested CoviD positive .. shifted to Hospital .. hospital informing authorities .. family and staff undergone tests , results awaited ..
All that have been in close proximity to me in the last 10 days are requested to please get themselves tested !— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 11, 2020
उन्होंने इस बात की भी गुहार लगाई है की जो भी लोग उनसे पिछले दस दिनों में मिले थे वो अपना कोविड टेस्ट करवा ले। इसके कुछ समय बाद इस बात की भी खबर आई की उनके बेटे अभिषेक बच्चन का भी कोविड टेस्ट पॉजिटिव निकला। इसके पहले अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावटी अस्पताल में शनिवार शाम को इलाज़ के लिए भर्ती करवाया गया था। अस्पताल से जुड़े अधिकारियो ने इस बात की पुष्टि की है की उनकी तबियत फिलहाल ठीक है। बॉलीवुड के कई सितारों ने इस मौके पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके अच्छे स्वस्थ की कामना की और इस बात का भरोसा जताया की वो जल्दी स्वस्थ होकर अपने घर चले जायेंगे। तापसी पन्नू, नेहा धुपिया और निर्देशक हंसल मेहता ने उनके जल्द अच्छे होने की कामना की।
