मुंबई: फिल्म निर्देशक और ‘बिग बॉस 20’ के होस्ट रोहित शेट्टी ने शो के हालिया एपिसोड में अपने घर पर हुई फायरिंग की घटना का अप्रत्यक्ष रूप से जिक्र किया। उन्होंने कंटेस्टेंट्स को गैंगस्टर की तरह व्यवहार करने पर फटकार लगाई।
‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में रोहित ने स्काउट ओपी, आसिफ और युंग डीएसए को काजी तौकीर को समूह में निशाना बनाने पर टोका। इस दौरान उन्होंने कहा, “यहां हमारे घर पर गोलियां चल रही हैं, तुम क्या गैंगस्टर बनके घूम रहे हो?”
फरवरी में रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई थी फायरिंग
1 फरवरी को मुंबई के जुहू स्थित रोहित शेट्टी की रिहायशी इमारत की पहली मंजिल पर कम से कम पांच राउंड फायरिंग हुई थी। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं थी। मुंबई पुलिस ने मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले की भी जांच जारी
हाल ही में अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले की जांच भी जारी है। पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर को जुहू इलाके में एक फुटबॉल क्लब से निकलते समय उनकी कार को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई थी।
जांच के दौरान अंधेरी स्थित उस होटल के कमरे को सील किया गया है, जहां मामले के तीन प्रमुख आरोपी कथित तौर पर ठहरे थे। मुंबई क्राइम ब्रांच गोलीबारी से पहले आरोपियों द्वारा अभ्यास किए जाने के आरोपों की भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अनिल पंडित को फरार आरोपी बताया गया है।
