निर्देशक अभिनव सिंह कश्यप ने अपने एक बड़े ही तीखे फेसबुक पोस्ट से सलमान खान और उनके परिवार पर निशाना साधा है और कहा है की उन्होंने उनके करियर को ख़त्म करने में काफी बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है की जिन हालात को लेकर सुशांत सिंह ने अपनी आत्महत्या की है वो बेहद ही शर्मनाक है और ये बॉलीवुड की कई चीज़ो को उजागर करती है जिनपर ध्यान देने की जरुरत है।
उन्होंने बालीवुड के टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसीज पर निशाना साधा है और कहा है की उनकी वजह से किसी का करियर नहीं बनता है बल्कि वो उसे बर्बाद कर देते है। उन्होंने आगे ये भी लिखा है की शुरु के दिनों मे उनके साथ काफी कटु व्यवहार हुआ था।
उन्होंने आगे ये भी बताया है की दबंग २ को छोड़ने की उनकी सबसे बड़ी वजह यही थी की अरबाज़ खान और उनका परिवार उनके करियर को अपने कण्ट्रोल में लेने की कोशिश कर रहा था। अरबाज़ ने उनकी दूसरी और तीसरी फिल्म को जमीदोंज करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। जो पैसे उन्होंने फिल्म के निर्देशन के लिए लिए थे वो उनको सूद समेत वापस लौटना पड़ा था।
उन्होंने खान परिवार पर ये भी आरोप लगाया है की जब उन्होंने बेशर्म बनाई तब उन्हें सलमान खान कैंप के नेगेटिव पब्लिसिटी का सामना करना पड़ा। उनको अपनी फिल्म को बेचने में बेहद परेशानी हुई थी। अभिनव ने अपने पोस्ट में यहाँ तक लिखा है की इन सबका का खामियाज़ा उनके मेन्टल हेल्थ पर पड़ा जिसके बाद उनका 2017 में अपनी पत्नी से तलाक हो गया। आगे उन्होंने ऍफ़ आई आर करने की सोची लेकिन पुलिस ने महज उसे एक नॉन काग्जिनेबल कंप्लेंट की तरह ही लिया।
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है की वो खुश है की सुशांत एक अच्छी जगह पर है लेकिन इसके साथ ही वो ये भी कोशिश करेंगे की कोई भी अपने गौरव पर आंच आने की वजह से ख़ुदकुशी ना करें।
Related
-
Asian Academy Creative Awards: अनिल कपूर की ‘सूबेदार’ ने भारत के लिए जीता Best Feature Film
-
एस.डी. बर्मन की जयंती पर CM माणिक साहा ने दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘उनके संगीत और गायकी से बहुत प्रभावित हूं’
-
दूसरे संडे भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने काट दिया बवाल, जानें- 200 करोड़ छूने से है कितनी दूर?
-
जन्मदिन विशेष: आशा भोसले ने 10 की उम्र में शुरू किया गाना, 16 की उम्र में भागकर की शादी
-
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस सुनामी, 30वें दिन की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई
-
आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ ने नौवें दिन उड़ाए गर्दे, 50 करोड़ क्लब में एंट्री
-
दिल्ली में ‘अजीब दास्तां’ का ज़बर्दस्त मंचन, दर्शकों ने खड़े होकर देखा पूरा नाटक
-
उसके साथ और ख़्वाब का मार्मिक मंचन, नम हुईं दर्शकों की आंखें
