CORONA UPDATE : देश में कोविड-19 के 34,403 नए मामले दर्ज, उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी

देश में जारी कोरोना की दूसरी लहर के बीच पिछले एक दिन में कोविड-19 के 34,403 नए मामले सामने आए हैं।

नई दिल्ली। देश में जारी कोरोना की दूसरी लहर के बीच पिछले एक दिन में कोविड-19 के 34,403 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 3,39,056 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.02 प्रतिशत है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.65 प्रतिशत है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,39,056 हो गई है।

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 8,164 कमी आई है।

First Published on: September 17, 2021 12:36 PM
Exit mobile version