नयी दिल्ली। भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 34,956 मामले आने के साथ शुक्रवार को संक्रमण के मामलों की संख्या 10 लाख को पार कर गई। महज तीन दिन पहले ही संक्रमितों की संख्या नौ लाख के पार हुई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 10,03,832 हो गए जबकि एक दिन में 687 लोगों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 25,602 हो गया है।
पिछले 24 घंटों में जिन 687 लोगों की मौत हुई है उनमें से 266 की महाराष्ट्र, 104 की कर्नाटक, 69 की तमिलनाडु, 58 की दिल्ली, 40 की आंध्र प्रदेश, 34 की उत्तर प्रदेश, 23 की पश्चिम बंगाल, 17 की बिहार, 16 की जम्मू कश्मीर, 10-10 की तेलंगाना और गुजरात तथा नौ की मौत पंजाब में हुई है। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से आठ, मध्य प्रदेश में सात, झारखंड में चार, हरियाणा में तीन, असम, केरल और ओडिशा में दो-दो जबकि छत्तीसगढ़, गोवा और पुडुचेरी में एक-एक शख्स ने जान गंवाई।
Related
-
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
-
GST में बड़ा बदलाव! टैक्स चोरी पर नहीं होगी गिरफ्तारी? 7 अक्टूबर को फैसला
-
अभिजीत दीपके का पलटवार, कहा- सीजेपी की साख को नुकसान पहुंचाने की हो रही कोशिश
-
‘उसने मुझे कई बार मारा’: फ्लाईदुबई विमान का नया वीडियो आया सामने, घायल कैप्टन मछार ने बचाई 180 यात्रियों की जान
-
गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, विजय घाट पर शास्त्री को किया नमन
-
चीन के 77वें स्थापना दिवस पर चीनी दूतावास के बाहर TYC का प्रदर्शन, तिब्बत को लेकर जताया विरोध
-
‘लोकतंत्र बचाने’ के लिए 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचें: आतिशी और संजय सिंह की अपील, SIR को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना
-
SIR पर भड़के ओवैसी, चुनाव आयोग को दिया मैसेज
