आज का इतिहास : महान फिल्मकार बिमल रॉय का निधन, जानिए 8 जनवरी की प्रमुख घटनाएं


बिमल रॉय ने भारतीय फिल्मों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई थी।


naagrik news naagrik news
देश Updated On :

नई दिल्ली। देश के सबसे महान फिल्मकारों में से एक बिमल रॉय ने आज ही के दिन 1966 में दुनिया को अलविदा कहा था। उन्होंने हिंदी और बांग्ला भाषा में कई फिल्में बनाईं। बिमल रॉय ने भारतीय फिल्मों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई थी।

बिमल रॉय का शुरुआती जीवन

बिमल रॉय का जन्म 12 जुलाई 1909 को बांग्लादेश के ढाका में हुआ था। पिता के अचानक निधन के बाद पारिवारिक विवाद में बिमल रॉय को जमींदारी से बेदखल कर दिया गया। इसके बाद अपनी परिस्थितियों और सपने को पूरा करने के लिए वह सिनेमा सीखने के लिए कोलकाता आ गए। जहां उन्होंने बतौर कैमरा असिस्टेंट काम शुरु किया। जिसके बाद वह 1950 में अपनी टीम के साथ मुंबई चले गए। जहां पहुंचकर उन्होंने अपने हुनर का परचम लहराया।

फिल्म मधुमती से जीते 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड

अपनी फिल्मों के लिए रॉय ने कई नेशनल और इंटरनेशनल अवॉर्ड जीते। उन्होंने अपने करियर में 11 फिल्मफेयर अवॉर्ड, दो नेशनल अवॉर्ड और कान फिल्म फेस्टिवल का अवॉर्ड जीता। 1958 में आई उनकी फिल्म मधुमती ने रिकॉर्ड 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते, जो 37 सालों तक कायम रहा था।

देश और दुनिया में 8 जनवरी की प्रमुख घटनाएं :-

2017: इजराइल के यरुशलम में ट्रक से हमले में कम से कम 4 सैनिकों की मौत, 15 घायल।

2009: कोस्टारिका के उत्तरी क्षेत्र में 6.1 तीव्रता के भूकंप में 15 लोगों की मौत हो गई और 32 घायल हुए।

2003: श्रीलंका सरकार और लिट्टे के बीच नकोर्न पथोम (थाइलैंड) में बातचीत शुरू।

2001: आइवरी कोस्ट में विद्रोह नाकाम।

1995: समाजवादी चिंतक और स्वतंत्रता सेनानी मधु लिमये का निधन।

1952: जॉर्डन ने संविधान अपनाया।

1942: प्रसिद्ध ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का जन्म।

1929: नीदरलैंड्स और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेलीफोन संपर्क स्थापित।

1929: भारतीय अभिनेता सईद जाफ़री का मलेरकोटला में जन्म।

1884: धार्मिक और समाज सुधारक केशव चंद्र सेन का जन्म।

1790: अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने पहली बार देश को संबोधित किया।