राहुल गांधी ने किया SIR के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान

नागरिक न्यूज नागरिक न्यूज
देश Updated On :

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन जारी है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने सोमवार (12 अक्तूबर 2026) को INDIA गठबंधन और देश के युवाओं के साथ सड़कों पर उतरने की घोषणा की है।

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अमित शाह की दिल्ली पुलिस खुद तो गुंडागर्दी पर उतर ही आई – RSS-BJP के असली गुंडों को भी महिलाओं और युवाओं पर हिंसा करने की खुली छूट और बढ़ावा दे रही है। अमित शाह की दिल्ली पुलिस खुद तो गुंडागर्दी पर उतर ही आई – RSS-BJP के असली गुंडों को भी महिलाओं और युवाओं पर हिंसा करने की खुली छूट और बढ़ावा दे रही है। जैसा मैंने कहा था, मोगैंबो मोदी और उसकी सरकार जितना दबाएगी, Gen Z और छात्रों का गुस्सा उतना ही बढ़ेगा।

राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि उनके साथ सोमवार (12 अक्तूबर) को कांग्रेस समेत पूरा INDIA गठबंधन और देश के युवा बड़ी संख्या में एक बार फिर सड़कों पर उतरेंगे। और इस बार भी आवाज़ पूरे देश में गूंजेगी। पहले से कहीं ज़्यादा। उन्होंने अमित शाह पर भी निशाना साधा और लिखा कि जितनी पुलिस लानी है, 10 हज़ार, 20 हज़ार, 40 हज़ार, ले आइए। BJP-RSS के जितने गुंडे बुलाने हैं, बुला लीजिए। हम डरने वाले नहीं हैं। पीछे हटने वाले नहीं हैं। ये लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है!

सोमवार को हम मुख्य न्यायाधीश से भी मिलेंगे और मांग करेंगे कि जब दिल्ली की सड़कों पर संविधान को तार-तार किया जा रहा है और लोकतंत्र को कुचला जा रहा है, तब कानून के संरक्षक आंखों पर पट्टी डाल कर नहीं बैठ सकते। संविधान की धज्जियां उड़ेंगी और हम चुप बैठेंगे? ऐसा हरगिज़ नहीं होगा। जवाबदेही तय करवाकर रहेंगे!



Related