केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- बेहतर सड़क नेटवर्क विकास की कुंजी, सड़क नेटवर्क तेजी से हो रहा है मजबूत

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बेहतर सड़क नेटवर्क को विकास की कुंजी बताते हुए सोमवार को कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पूरे देश में सड़क संपर्क में सुधार के लिए कदम उठा रही है...

चंडीगढ़। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बेहतर सड़क नेटवर्क को विकास की कुंजी बताते हुए सोमवार को कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पूरे देश में सड़क संपर्क में सुधार के लिए कदम उठा रही है।

गडकरी ने कहा कि सड़क नेटवर्क तेजी से मजबूत हो रहा है जिससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने हरियाणा के सोनीपत में 297 किलोमीटर लंबी सड़क और 2,872 करोड़ रुपये की लागत वाली पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर यह कहा, ‘‘बेहतर सड़क नेटवर्क विकास की कुंजी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विकास के लिए चार चीजें जरूरी हैं -पानी, बिजली, परिवहन और संचार। जहां ये चार चीजें हैं, वहां उद्योग, रोजगार और विकास है।’’

‘2024 तक अमेरिका जैसी होगी भारत की सड़कें’
इससे पहले मार्च 2022 को लोकसभा में सड़क परिवहन और राज्यमार्ग मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान नितिन गकरी ने लोकसभा में दावा किया कि 2024 समाप्त होने से पहले देश का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका के बराबर होगा। गडकरी ने यह भी कहा कि, ‘मैं अब गरीब लोगों के पैसे से हाइवे बनाना चाहता हूं। हमारे पास पैसे को कोई कमी नहीं है। पैसा मार्केट से खड़ा होता है। मुझे इनविट (InviT) के लिए आप सबका सहयोग चाहिए। Infrastructure Investment Teust(Invit)मॉडल में 1000 करोड़ रुपए का प्रॉजेक्ट होगा। इसमें हम सभी गरीब लोगों से बोलेंगे कि NHI(national highway institue)के बॉन्ड में पैसा डालो, मैं इनमें 7 प्रतिशत रिर्टन दूंगा। बैंक में कहां FD में रिटर्न मिलता है। इस देश के गरीब लोगों का पैसा रोड बनाने के लिए लेना चाहिए। यह हमारा प्रयास है अभी सेबी से अप्रूवल नहीं मिला है।’

First Published on: April 5, 2022 12:36 PM
Exit mobile version