बेन स्टोक्स बने BBL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर, बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ा

बेन स्टोक्स अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन अब भी क्लब और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेल रहे हैं। अब उन्होंने इतिहास रच दिया है, क्योंकि वह बिग बैश लीग (BBL) के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें एडि लेड स्ट्राइकर्स ने उन्हें 2 लाख 65 हजार पाउंड्स में खरीदा है, जो लगभग 3।9 करोड़ रुपये के बराबर है।

बिग बैश लीग के पुराने ड्राफ्ट सिस्टम में किसी खिलाड़ी को अधिकतम 220,000 पाउंड्स मिलते थे, लेकिन बेन स्टोक्स ने नए मानक तय कर दिए हैं। चूंकि BBL एक ऑस्ट्रेलियाई लीग है और वहां की मुद्रा में देखें तो बेन स्टोक्स को 5 लाख डॉलर मिलेंगे। स्टोक्स ने भी एडिलेड स्ट्राइकर्स में शामिल होने पर खुशी जताई है।

बेन स्टोक्स ने एडिलेड स्ट्राइकर्स को जॉइन करने पर कहा, “BBL 16 के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स को जॉइन करने पर बहुत उत्साहित हूं। मुझे हमेशा ऑस्ट्रेलिया में खेलना पसंद रहा है और जब एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलने का मौका आया, मैं उसे खाली नहीं जाने दे सकता था।”

बताया जाता है कि इससे पहले बाबर आजम BBL के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्हें सिडनी सिक्सर्स ने 4 लाख 20 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में साइन किया था।

बेन स्टोक्स पहले भी बिग बैश लीग में खेल चुके हैं और 12 साल बाद वापसी कर रहे होंगे। 2014-15 सीजन में उन्होंने मेलबर्न रेनीगेड्स टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इस टीम के लिए उन्होंने सिर्फ 4 मैच खेले, बल्ले से 128 रन बनाए और गेंदबाजी में 3 विकेट भी लिए थे। उसके बाद उन्हें IPL और द हंड्रेड में भी खेलते देखा गया, लेकिन काभी बिग बैश लीग में वापस नहीं जा पाए थे।

बिग बैश लीग के 15 सीजन पूरे हो चुके हैं, लेकिन एडिलेड स्ट्राइकर्स केवल एक बार चैंपियन बन सकी है। उसकी यह यादगार जीत 2017-18 सीजन में आई थी। फाइनल में एडिलेड की टीम ने होबार्ट हरिकेन्स को 25 रनों से हरा दिया था। इस मैच को जैक वेदराल्ड के शतक और पीटर सिडल की घातक गेंदबाजी के लिए भी याद किया जाता है।

पिछले 2 सीजन से एडिलेड स्ट्राइकर्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। वह क्वालीफायर और नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही है। पिछले सीजन यह टीम टेबल में छठे स्थान पर रही, जबकि 2023-25 सीजन में टेबल में सबसे नीचे रही थी। BBL 2026-27 में बेन स्टोक्स के आने से जरूर एडिलेड स्ट्राइकर्स को वह मजबूती मिल सकेगी, जो उसे पिछले 2 सीजन से खल रही है।

First Published on: September 2, 2026 9:25 AM
Exit mobile version