WEATHER UPDATE : दिल्ली में न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि


दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि हुई और यह 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


भाषा भाषा
दिल्ली Updated On :

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि हुई और यह 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 79 फीसदी दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय ने दिन में उत्तर-उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।