18 जून को महाराष्ट्र के पुणे के लोहागढ़ किले में हुई 26 वर्षीय केतन अग्रवाल के हत्याकांड में आये दिन बड़े खुलासे हो रहे हैं। पुणे पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि आखिर उसने केतन को क्यों मारा और जब उसे शादी नहीं करनी थी तो अपने परिवार को क्यों नहीं बताया? इस मामले में पुलिस ने सिया गोयल के भाई साहिल गोयल से भी करीब 10 घंटे तक पूछताछ की।
पूछताछ में भाई ने बताया है कि सिया ने कभी घरवालों को नहीं बताया कि उसे चेतन पसंद है और वो केतन से शादी नहीं करना चाहती है। इसके अलावा जांच में यह भी सामने आया है कि सिया और चेतन ने केतन की हत्या के बाद कई दिनों तकल न मिलने की योजना बनाई थी ताकि किसी को कई शक न हो।
सूत्रों ने बताया की चेतन और सिया ने यह प्लान बनाया था कि हत्या को अंजाम देने के बाद वो कुछ दिनों तक नहीं मिलेंगे और ऐसा इसलिए करेंगे ताकि किसी को कोई शक ना हो। इसके साथ ही दोनों ने अपनी चैट्स डिलीट कर दी थी ताकि गलती से भी एक दूसरे के संबंधों की जानकारी किसी के हाथ ना लग जाए।
दोनों ने पुलिस की पकड़ से बचने के लिए हर मुमकिन प्रयास किये थे। इस मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन फोरेंसिक लैब भेज दिए हैं ताकि डिलीटेड चैट्स रिकवर किया जा सके।
वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने सिया के भाई साहिल गोयल से 10 घंटे तक पूछताछ की। सिया के भाई ने पुलिस को बताया कि सिया ने कभी घर पर नहीं बताया कि उसे केतन से शादी नहीं करनी है। उसने कभी नहीं बताया कि उसे केतन से नहीं, बल्कि चेतन से शादी करनी है।
अगर सिया ने बताया कि उसे केतन से शादी नहीं करनी है तो परिवार शादी नहीं करवाता। पुणे पुलिस ने इस दौरान कई सवाल किये और जानने की कोशिश की आखिर सिया ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया।
इस मामले पर सिया के वकील आशुतोष श्रीवास्तव ने दावा करते हुए कहा, “मेरा मानना है कि अभी तक इस मामले में कोई भी स्वतंत्र गवाह सामने नहीं आया है जो इस बात को साबित करे कि मेरी क्लाइंट ने इस तरह का क्राइम किया है।”
गौरतलब हो कि 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले में हुई 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की मौत को शुरुआत में एक हादसे की तरह देख रहे थे क्योंकि मंगेतर सिया गोयल ने पुलिस और परिवार को बताया कि ट्रैकिंग के दौरान केतन का पैर फिसल गया और वो गहरी खाई में गिर गया।
जब इस मामले की जांच आगे बढ़ी तो इस कथित हादसे की परतें खुलती गईं और अब ये मामला एक बड़ी साजिश की तौर पर देखा जा रहा है। इस मामले की जांच पूरी होने के बाद सामने आ पायेगा कि केतन को खाई में किसने धकेला और सिया को जब शादी नहीं करनी थी तो उसने अपने परिवार को बताने की बजाए ये खौफनाक कदम क्यों उठाया।
