कर्नाटक में नहीं बदला जाएगा सीएम, कांग्रेस ने सभी अकटलों को किया खारिज


कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच अब कांग्रेस ने दिल्ली में हुई राज्य को लेकर मीटिंग को लेकर अपडेट दिया है। कांग्रेस राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि कर्नाटक को लेकर आज बड़ी बैठक हुई है। इस बैठक में राज्यसभा चुनाव और एमएलसी चुनाव को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा हुई है। बाकी जो भी अटकलें लगाई जा रही थी वह निराधार गलत है। उन्होंने कहा कि अटकलों में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है।

कांग्रेस सांसद के।सी। वेणुगोपाल ने कहा कि आज हमारी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ व्यापक चर्चा हुई, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डी।के। शिवकुमार और मैं इस चर्चा में मौजूद रहे। आज पूरी चर्चा आगामी राज्यसभा चुनाव और कर्नाटक के पार्षद चुनाव पर हुई। आप जो भी अनुमान लगा रहे हैं, उसपर कोई चर्चा नहीं हुई। आज हमने बस पार्षद चुनाव और राज्यसभा चुनाव पर चर्चा की, इसके उम्मीदवारों की जल्द घोषणा होगी।

वेणुगोपाल ने कहा कि आप लोग जो भी अटकलें लगा रहे हैं, वे महज अटकलें हैं। उनमें कोई सच्चाई नहीं है। आज हमने कर्नाटक की राज्यसभा सीटों और विधान परिषद सीटों के बारे में चर्चा की। कर्नाटक की राज्यसभा और विधान परिषद सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और झारखंड जैसे अन्य राज्यों की सीटों के साथ ही की जाएगी। बस इतना ही। आज हमने यही फैसला किया है। इसके अलावा आज किसी और विषय पर चर्चा नहीं हुई।

दरअसल, कांग्रेस के भीतर सत्ता की साझेदारी की अटकलें खासकर कर्नाटक को लेकर लगती रहती है। डीके शिवकुमार का कहना है कि 2023 विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद देने का वादा किया गया था। फिलहाल, इस संबंध में कांग्रेस ने किसी तरह की औपचारिक घोषणा नहीं की है।



Related