पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट के उपचुनाव में टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने खुद को वोटिंग से पहले अलग कर लिया है। यहां 21 मई को वोटिंग होना है। इस सीट पर बीजेपी से दिग्बांशु पांडा और सीपीएम के शंभु कुर्मी मैदान में हैं। इसके अलावा उन्होंने चुनाव से पीछे हटने का कारण भी बताया है। फैसले के पीछे निजी कारण बताए गए हैं।
जहांगीर खान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने 2026 के विधानसभा उपचुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है। यह फैसला फाल्टा के विकास और जनहित के लिए है, जो मुख्यमंत्री के विशेष पैकेज के बाद लिया गया है। फाल्टा की प्रगति के प्रति पूरी तरह समर्पित हूं। जय हिंद, जय फाल्टा।
इस पूरे मामले पर बोलते हुए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि उनके पास कोई और रास्ता नहीं था, क्योंकि उन्हें कोई पोलिंग एजेंट नहीं मिल रहा था। इसलिए उन्होंने भाग जाने का फैसला किया।
फाल्टा में दोबारा होने वाले चुनाव से हटने का जहांगीर खान का फैसला उनका निजी फैसला है, पार्टी का नहीं। 4 मई को चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद से अकेले फल्टा विधानसभा क्षेत्र में हमारी पार्टी के 100 से ज़्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। दिन-दहाड़े डरा-धमकाकर पार्टी के कई दफ्तरों में तोड़फोड़ की गई, उन्हें बंद कर दिया गया और उन पर जबरन कब्जा कर लिया गया। इसके बावजूद बार-बार शिकायतें मिलने पर भी चुनाव आयोग (EC) ने इस पर आंखें मूंदे रखीं।
इतने दबाव के बावजूद, हमारे कार्यकर्ता चट्टान की तरह अडिग हैं और एजेंसियों तथा प्रशासन के जरिए BJP की तरफ से फैलाए जा रहे डर का लगातार विरोध कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग आखिरकार इस दबाव के आगे झुक गए और उन्होंने चुनावी मैदान से हटने का फैसला कर लिया। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। बांग्ला विरोधी BJP के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी, फिर चाहे वह पश्चिम बंगाल में हो या दिल्ली में।
BJP नेता डॉ। सुभाष सरकार ने कहा कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि वे समझ गए हैं कि जनता का समर्थन BJP के साथ है। अभिषेक जी अगर आपमें हिम्मत है तो आइए और फाल्टा में TMC को जीत दिलाइए। यह ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी और भ्रष्टाचार की हार है।
वहीं, इस पूरे मामले पर केंद्रीय राज्य मंत्री मजूमदार ने कहा है कि कई लोग पुष्पा बनने की कोशिश करते हैं। लेकिन इस बार पुष्पा फुस्स हो गया है। इसलिए ये सभी पुष्पा बनने की कोशिश करते हैं। इस बार पुष्पा फुस्स हो गया है। इसलिए, ये सभी पुष्पा और उनके बॉस – डायमंड हार्बर में पहले तस्वीरें लगी होती थीं जिन पर लिखा होता था AB झुकेगा नहीं। अब हर कोई झुक रहा है। AB का एजेंट अब झुक गया है। आने वाले समय में AB भी झुकेगा। चिंता मत करो।
दरअसल, धांधली के आरोप में टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसको लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई थी। जहां सोमवार को हाईकोर्ट ने जहांगीर खान के खिलाफ दर्ज FIR पर 26 मई तक रोक लगा दी थी। कोर्ट ने यह अंतरिम आदेश दिया है।
इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पहली बार पश्चिम बंगाल में सफलता मिली। इस दौरान शुभेंदु अधिकारी ने फाल्टा में चुनाव प्रचार किया। प्रचार के दौरान जहांगीर खान को चुनौती देते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि जनता अब पुष्पा को हराएगी। जहांगीर खान ने यूपी के IPS अधिकारी अजयपाल शर्मा को ललकारते हुए कहा था कि अगर वह सिंघम हैं तो हम भी पुष्पा हैं। 24 मई को इस विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती होगी।
