किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, 3 गिरफ्तार


नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर (Noida) में एक 13 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो दिन पहले तीन युवकों ने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। पीड़िता की मां ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस को जिसके आधार पर पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकडे गए तीनों आरोपियों में से दो नाबालिग हैं।

DCP (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि दादरी में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी के साथ छह अक्टूबर को उसके घर के सामने रहने वाले तीन युवकों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया था। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को पीड़िता की मां ने थाना दादरी में दर्ज कराई थी। डीसीपी ने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना दादरी पुलिस ने शुक्रवार सुबह तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है जिनमें से दो नाबालिग हैं। तीनों को कोर्ट में पेश किया जायेगा।



Related