शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने के बाद अखिलेश यादव का BJP पर हमला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज सुबह-सुबह राजधानी लखनऊ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मिलने पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। शंकराचार्य गोविष्ठि यात्रा लेकर लखनऊ पश्चिम पहुंचे हैं। जिसके बाद सपा मुखिया ने आज उनसे मुलाकात की है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच इस काफी अहम माना जा रहा है।

शंकराचार्य से मुलाक़ात के बाद सपा मुखिया ने पत्रकारों से भी बात की और कहा कि “मैं अभी पूजनीय शंकराचार्य जी से मिलकर आ रहा हूं, वो सैफई गए थे और वो पूरे प्रदेश में 30 स्थानों पर गए। वह गौ माता को लेकर बहुत चिंतित हैं और रास्ता निकाल रहे हैं किसी भी तरह से राष्ट्रीय सम्मान गो माता का मिल जाए।”

बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि “ये अलग बात हैं कि जो आज की सरकार है भारतीय जनता पार्टी के लोग, अपने स्वार्थ में अलग-अलग अपने विचारों और सिद्धांतों को बदलते रहते हैं। बीजेपी के लोग वोट के लिए अपने विचार बदल देते हैं और ये समय ऐसा है कि हर चीज़ रिकॉर्ड पर है। हम सब देख सकते हैं और समझ सकते हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सपा मुखिया ने कहा कि हमें सांचा नहीं ढांचा बदलना चाहिए, जिन पर भी जिम्मेदारी थी और जिन्होंने भी जिम्मेदारी दी थी। इस घटना से पूरी दुनिया के सनातनी चिंतित है। अयोध्या में भगवान राम ने जो मर्यादा दी थी इन्होंने तोड़ मरोड़कर क्या काम किया? इन्होंने महापाप किया है।

सपा मुखिया ने सवाल उठाते हुए कहा कि छोटों पर कार्रवाई करना, जिन्होंने जिम्मेदारी दी जिन पर जिम्मेदारी थी उन पर क्या कार्रवाई की गई? एक बड़े नेता है बीजेपी के उन पर आरोप था कि चंदा लेने के लिए पर्ची छपवा लिया। 980 बार हमें फोन किया 90 प्रतिशत लोग जो मंदिर में थे इनके सीडीआर चेक किया जाए तो भाजपा में भगदड़ शुरू हो जाएगी।

दान चोरी मामले पर गठित एसआईटी की टीम को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि एसआईटी में एक सदस्य हैं जिन पर 420 का मुकदमा है। ये लड़ाई बड़ी है, ये लड़ाई दिल्ली और लखनऊ की लड़ाई है। साँचा नहीं पूरा ढांचा बदलना चाहिए। इस घटना से सनातनी दुखी है गौ माता की रक्षा करने वाले दुखी हैं। सीएम अयोध्या जा रहे तो अच्छी बात है, इतनी बार गए तो चोरी नहीं पकड़ गए। भाजपा ऐसी संस्कृति न लाये कि कोई विपक्ष में आये तो ऐसा व्यवहार हो।

वहीं शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भी राम मंदिर दान चोरी को लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अगर वहां घोटाला किया है तो मुख्यमंत्री क्या कार्रवाई कर रहे हैं? वो कह रहे हैं कि कार्रवाई होगी…कार्रवाई तो होगी ही लेकिन, जब तुम मुख्यमंत्री नहीं रहोगे, नया सीएम आएगा वो कड़ी कार्रवाई करेगा। वो बिलकुल सही कह रहे हैं।

First Published on: July 9, 2026 10:30 AM
Exit mobile version