उत्तर प्रदेश में बसंत के आगमन के साथ बढ़ा तापमान, लोगों को सर्दी से मिली राहत


उत्तर प्रदेश में बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही तापमान में कुछ वृद्धि हुई है और लोगों को सर्दी से राहत मिली है। राज्य में पिछले 24 घंटों में मौसम आम तौर पर खुश्क रहा।


भाषा भाषा
उत्तर प्रदेश Updated On :

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही तापमान में कुछ वृद्धि हुई है और लोगों को सर्दी से राहत मिली है। राज्य में पिछले 24 घंटों में मौसम आम तौर पर खुश्क रहा।

मौसम विभाग ने मंगलवार को बताया कि मुरादाबाद मंडल में दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी देखी गयी, जबकि प्रदेश के अ उत्तर प्रदेश में बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही तापमान में कुछ वृद्धि हुई है और लोगों को सर्दी से राहत मिली है। राज्य में पिछले 24 घंटों में मौसम आम तौर पर खुश्क रहा।न्य इलाकों में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया।

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस मुजफ्फरनगर में दर्ज किया गया जबकि 31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ झांसी सबसे गर्म रहा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम खुश्क रहने का अनुमान है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है।



Related