शेरू भाटी हत्याकांड में फरार चल रहा मुख्य आरोपी वसीम गिरफ्तार

पांडे ने बताया कि इस मामले को लेकर शुक्रवार को दादरी के चिटैहरा गांव में गुर्जर समाज के नेताओं ने एक महापंचायत की थी। महापंचायत बिना अनुमति के की गई थी। इस मामले में पुलिस ने करीब 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

भाषा भाषा
उत्तर प्रदेश Updated On :

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में आठ सितंबर को हुए शेरू भाटी हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को शनिवार रात को दादरी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम वसीम है।

उन्होंने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी पुलिस ने बरामद किया है। इस मामले में शुक्रवार को दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि मामूली कहासुनी में उसने अपने साथी जमशेद व शोएब के साथ मिलकर शेरू की हत्या कर दी।

Related