न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन का संस्मरण, सुरक्षा समीक्षा और न्याय मंत्रालय से मिली कानूनी चुनौती को पार करने के बाद आधिकारिक रूप से मंगलवार को सामने आ गया। लेकिन सप्ताहंत यह किताब ऐसे रूप में उपलब्ध होने लगी जिसे प्रकाशक भी रोकने की भरसक कोशिश कर रहे हैं। “द रूम व्हेयर इट हैपन्ड” का एक पीडीएफ इंटरनेट पर नजर आया और इस तरह किताब का पायरेटेड (साहित्यिक चोरी किया गया) संस्करण मुफ्त में उपलब्ध कराया जा रहा है।
प्रकाशकों के लिए साहित्यिक चोरी (पाइरेसी) बड़ी चिंता का विषय रही है खासकर इस डिजिटल युग में, हालांकि ब्रिकी पर इसके असल प्रभाव अभी अनिश्चित हैं। “द रूम व्हेयर इट हैपन्ड” अमेजन डॉट कॉम की सबसे अधिक लोकप्रिय एवं सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तकों की सूची में कई दिनों से नंबर एक पर बनी हुई है।
शनिवार को, एक न्यायाधीश ने फैसला दिया था कि ‘सिमोन एवं शूस्टर’ इस पुस्तक को प्रकाशित कर सकती है जबकि ट्रंप प्रशासन दलील देता रहा कि इस किताब में राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया गया है। इस पुस्तक को मार्च में ही प्रकाशित होना था लेकिन व्हाइट हाउस की आपत्ति के बाद इसे दो बार टाला गया।
Related
-
जी-7 में गर्मजोशी से मिले पीएम मोदी और ट्रंप, 16 महीने में पहली मुलाकात
-
तुमसे न हो पाएगा, नहीं संभल रहा हिजबुल्लाह तो सीरिया को लड़ने दो… नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप
-
15 हफ्ते के युद्ध के बाद भी अधूरे रहे ट्रंप के बड़े लक्ष्य?
-
ट्रंप के दावे पर ईरान ने दिया चौंकाने वाला जवाब – ‘फ्री नहीं होगा होर्मुज फीस’
-
ईरान-अमेरिका के बीच किसने कराई पीस डील?
-
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में फिर किया हमला, 13 लोगों की हुई मौत
-
अमेरिका ने ईरान के आठ शहरों पर किया एयरस्ट्राइक
-
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत
