वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देशभर के गवर्नरों से अपने-अपने राज्यों में स्कूलों को फिर से खोलने की दिशा पर काम करने के लिए कहा और साथ ही उन्होंने सरकार में कोरोना के शीर्ष विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फॉसी पर निशाना साधा, जो अभी छात्रों को स्कूल भेजने करने के खिलाफ थे और उन्होंने इस बारे में एक समिति को आगाह किया था।
ट्रंप ने कहा, हमारे देश को वापसी करनी है और जल्द से जल्द वापसी करनी है। और अगर स्कूल बंद रहते हैं तो मुझे नहीं लगता कि हमारा देश वापसी कर रहा है। राष्ट्रपति ने फाॅसी पर दोतरफा बातें करने का आरोप लगाया। उनकी इस टिप्पणी से संकेत मिलता है कि वह देश के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ से नाखुश हैं।
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बुधवार को पत्रकारों से कहा, मुझे लगता है कि निश्चित तौर पर उन्हें स्कूलों को खोलना चाहिए। मुझे लगता है कि उन्हें यह करना चाहिए। फॉसी ने मंगलवार को सीनेट की एक समिति से कहा था कि उनका मानना है कि फिर से खोलने का फैसला हर क्षेत्र के हिसाब से लिया जाना चाहिए।
उन्होंने समिति से कहा, हम इस वायरस के बारे में सबकुछ नहीं जानते और हमें सावधान रहना होगा खासतौर से जब बच्चों की बात आती है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उनका मतलब यह नहीं है कि जब तक टीका विकसित नहीं हो जाता तब तक बच्चों को स्कूल से दूर रखा जाए।
अमेरिकी सरकार में कोरोना वायरस पर विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फॉसी ने मंगलवार को स्पष्ट चेतावनी दी थी कि अगर शहर और राज्य घरों में रहने के आदेश तेजी से वापस लेते हैं तो वहां स्थिति बदल सकती है और कोविड-19 से अधिक लोगों की मौत और आर्थिक नुकसान देखने को मिल सकता है।फॉसी ने सीनेट की एक समिति और देश को आगाह किया, इसका सही में खतरा है और संक्रामक रोग का ऐसा दौर शुरू होगा कि आप उसे काबू नहीं कर पाएंगे।
Related
-
UAE का पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा फैसला, 15 पाकिस्तानियों को बिना नोटिस के निकाला
-
डोनाल्ड ट्रंप की पोती काई ट्रंप का चौंकाने वाला खुलासा, बताया लोग देखते ही सुनाने लगते हैं खरी-खोटी
-
म्यांमार सरकार ने आंग सान सू की को जेल से हटाकर किया गया हाउस अरेस्ट
-
ईरान ने अमेरिका के सामने तेहरान ने रखीं कितनी शर्तें?
-
होर्मुज खोलने के लिए तैयार हो गया ईरान, अमेरिका के सामने रख दी बड़ी शर्त ?
-
पाकिस्तान में फिर फूटा महंगाई का बम, सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम
-
ईरान से जंग के बीच अमेरिका का बड़ा एक्शन, चीन की रिफाइनरी पर लगाया प्रतिबंध
-
अमेरिका क्यों छोड़ना चाहते हैं 10 में से 4 भारतीय?
