सुरजेवाला ने कहा, कितनी और निर्भया, कितनी और हैवानियत, कब जागेगी आदित्यनाथ सरकार ?


प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया है कि,  ‘‘हाथरस में सरकारी अमले ने शुरुआत में फरियादी की नहीं सुनी, सरकार ने अफसरों को बचाया और आवाज को दबाया गया।


मंज़ूर अहमद मंज़ूर अहमद
क्राइम Updated On :

नई दिल्ली। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक महिला के साथ हुए  गैंगरेप के बाद हत्या किए जाने के मामले को लेकर बुधवार को राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है। इस घटना को लेकर सुरजेवाला ने सरकार से सवाल किया कि आखिर योगी आदित्यनाथ सरकार कब जागेगी ?

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘वीभत्स, जघन्य, मानवता हुई शर्मसार! कितनी और निर्भया? कितनी और हैवानियत? कब जागेगी आदित्यनाथ सरकार? कहां है हमारे सजग पत्रकार?’’

 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी बदायूं की घटना पर यूपी के योगी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि महिला सुरक्षा पर सरकार की नीयत में खोट है।

प्रियंका गांधी ने एक खबर को ट्वीट करते हुए कहा कि,  ‘‘हाथरस में सरकारी अमले ने शुरुआत में फरियादी की नहीं सुनी, सरकार ने अफसरों को बचाया और आवाज को दबाया। बदायूं में थानेदार ने फरियादी की नहीं सुनी, घटनास्थल का मुआयना तक नहीं किया। महिला सुरक्षा पर उप्र सरकार की नीयत में खोट है।’’

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1346708568062316545

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है और उसके गुप्तांग में चोट के निशान तथा पैर की हड्डी टूटी पाई गई है।

गौरतलब है कि बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बुधवार को बताया कि गत रविवार को उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर गयी 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।



Related